विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द कर सकते हैं सगाई की घोषणा, सोशल मीडिया पर फैंस शेयर कर रहे खुशखबरी

By: RajeshM Mon, 08 Jan 2024 11:12:33

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द कर सकते हैं सगाई की घोषणा, सोशल मीडिया पर फैंस शेयर कर रहे खुशखबरी

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के दो स्टार विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना के बीच कई दिनों से कुछ चल रहा है। उन्हें कई दफा एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। साथ ही वे सोशल मीडिया पर भी इशारों-इशारों में काफी कुछ कह डालते हैं। भले ही दोनों एक साथ तस्वीरें ना डालें लेकिन दोनों अलग-अलग तस्वीर भी पोस्ट करते हैं तो जगह की लोकेशन सेम ही होती है। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

इसके बावजूद मीडिया और फैंस को लगातार लग रहा है कि वे अपने रिश्ते को दोस्ती से आगे जरूर बढ़ाएंगे। इस बीच 'न्यूज18 तेलुगु' की एक हालिया रिपोर्ट ने फैंस को खुश कर दिया है। इसके अनुसार यह जोड़ी अगले महीने यानी फरवरी के दूसरे सप्ताह में सगाई की घोषणा कर सकती है। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही सगाई की जानकारी देने के लिए तैयार है।

इसके साथ-साथ सोशल मीडिया पर फैंस भी रश्मिका और विजय से जुड़ी तमाम जानकारी साझा कर रहे हैं। बता दें कि विजय-रश्मिका की केमिस्ट्री ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गीता गोविंदम' में देखने लायक थी। इसके बाद वे फिल्म 'डियर कॉमरेड' में में भी अपना जादू चलाने में सफल रहे। त्योहारों के दौरान रश्मिका का विजय के घर जाना और मालदीव में साथ वेकेशन मनाना भी उनकी मजबूत बोंडिंग की अटकलों को हवा दी है।

rashmika mandanna,vijay devarakonda,rashmika vijay,actress rashmika mandanna,actor vijay devarakonda,animal movie

रश्मिका ने साल 2017 में रक्षित के साथ की थी सगाई

दोनों की पहली मुलाकात सेट पर ही हुई थी। इसके बाद कई प्रोजेक्ट्स पर रश्मिका और विजय ने एक साथ काम भी किया। अलग-अलग इवेंट्स और ट्रिप पर भी दोनों को एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि साल 2017 में रश्मिका ने रक्षित शेट्टी के साथ सगाई की थी। हालांकि यह सगाई ज्यादा दिन तक नहीं चली। शादी के पहले ही इन दोनों के बीच काफी दिक्कतें आने लगी थी।

सगाई टूटने के बाद रश्मिका को काफी ट्रोल किया गया। रश्मिका ने हाल ही ‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी में हिस्सा लिया था। वह फिलहाल 'पुष्पा 2' की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें वे अल्लू अर्जुन के अपोजिट हैं। दूसरी ओर, विजय जल्द ही 'VD12' नाम की फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में विजय के साथ एक बार फिर रश्मिका की जोड़ी जमेगी।

ये भी पढ़े :

# 2 News : रणवीर ने इस स्टाइल में किया दीपिका को बर्थडे विश, बाबिल ने पिता को बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद

# राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन करेगा विधि रचनाकारों की भर्ती, फॉर्म भरने से पहले जानें ये बातें

# पातिशप्ता है बंगाल की लोकप्रिय स्वीट डिश, दूसरी बंगाली मिठाइयों को देती है कड़ी टक्कर #Recipe

# 2 News : प्रियंका ने बेटी और पति के साथ दिखाई वेकेशन की झलक, ‘सैंधव’ की शूटिंग के दौरान बाल-बाल बचे नवाजुद्दीन

# 2 News : बर्थडे गर्ल बिपाशा को पति करण ने ऐसे किया विश, कैटरीना-विक्की ने इसाबेल को दी जन्मदिन की बधाई

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com